पवित्रता की एक डुबकी - पुष्कर ( Pushkar )



पौराणिक , प्राचीन ,प्रसिद्द एक स्थान जंहा जगत पिता ब्रह्मा  जी निवास करते है , विश्व का एक मात्र ब्रह्मा मंदिर पुष्कर अजमेर में है , पुष्कर हिन्दू धर्म के लोगो के लिए एक तीर्थ है जिसमे डुबकी लगाने से आपके सरे पाप धूल जाये है।  पर्यटन की दॄष्टि  से भी पुष्कर एक विश्व प्रसिद्ध स्थान है और यंहा भारी तादात में विदेशी पर्यटकों का आगमन होता है।



पुष्कर सरोवर जो अपने आप में किसी अमृत प्याले से काम नहीं और यंहा आने वाले श्रध्दालु अपनी आस्था से इसे और पवित्र बना देते है , इस सरोवर में हिन्दू धर्म की हर जाती और वर्ण के लोग आते है और यहाँ डुबकी लगाकर अपने सारे पाप धो देते है।  ऐसा भी कहा जाता है की हरिद्वार में स्नान करने के बाद अगर आप पुष्कर सरोवर में स्नान न करो तो आपका वह स्नान अधूरा है , और यही कारण है की पुष्कर को सभी तीर्थों का राजा यानि " तीर्थ राज" कहा जाता है.

पुष्कर धार्मिक नगरी होने के साथ साथ यहाँ होने वाले पुष्कर मेले के कारण भी प्रसिद्ध है , पुष्कर मेले में आपको पशुओ के विक्रेता और खरीदार भी मिलेंगे लोग यहाँ दूर दूर से अपने पशुओ को बेचने के लिए लाते है और साथ ही आपको इस पुष्कर मेले का एक और आकृषण देखने को मिलेगा और वो है यहाँ होने वाला विश्व प्रसिद्ध "कालबेलिया नृत्य " कालबेलिया समुदाय के लोगो को काफी टोलिया इस मेले में अपना हुनर दिखाने आती है और विदेशी महमानो का मनोरंजन करती है।



पुष्कर की गलिया भी अपनी एक खास पहचान रखती है क्युकी यहाँ आपको राजस्थानी हैंडलूम से बने अलग अलग कपड़ो , बैग्स , व् अन्य कई प्रोडक्ट मिलेंगे बस जरुरत है तो आपके बार्गेन करने की कला की और यहाँ से आप बहोत काम बजट में काफी कुछ ले जा सकते है।  पुष्कर में आपको बांस से बनी बढ़िया व् मजबूत लाठियां भी मिलेगी जिनपर तरह तरह की कलाकारी भी की गयी है।



इन सब के बाद अब बारी आती है पेटपूजा की यानि की पुष्कर में आपको खाने के क्या क्या व्यंजन मिलेंगे ?
वैसे तो यहाँ आपको हर तरह के खाद्य पदार्थ मिलेंगे जैसे डोसा , समोसा, कचोरी, बर्गर , पिज़्ज़ा, अन्य मगर यहाँ अगर आप आये है तोह यहाँ का दाल बाटी चूरमा खाये बगैर जाने में कोई समझदारी नहीं है इसलिए अगर आप पुष्कर जाओ तो जरूर दाल बाटी चूरमा का आनंद लेवे।

दोस्तों पुष्कर में आपको काफी देवी देवताओ के मंदिर भी देखने को मिलेंगे जैसे विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर , रंगजी मंदिर , सावित्री मंदिर,,महादेव मंदिर लक्ष्मी मंदिर , मिनक्या डूंगरी आदि।

पुष्कर पहुंचने के लिए आप को अजमेर पहुंचना पड़ेगा वंहा से आपको ३० मिनट की दुरी बाय रोड पूरी करनी पड़ेगी।

कमेंट में जरूर लिखे आप का पुष्कर जाने का अनुभव केसा रहा और अगर आप नहीं गए है तोह कब जाने का प्लान कर रहे है।

आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक करे जिसका लिंक है : https://www.facebook.com/rajasthanirangdotcom/

हमारे इंस्टाग्राम पेज का लिंक है : https://www.instagram.com/travelwritter/

लाइक व् शेयर करना ना भूले।

राजस्थानी रंग वालो राजस्थानी छोरो 


Share:

Popular Posts

Recent Posts

Keywords of Rajasthani Rang

  • Rajasthani, Rajasthani Rang, Ajmer, Jaipur, Bikaner, Jodhpur, Jaisalmer, Barmer, Kota, Nagaur, Pali, Alwar, Bharatpur, Hanumangarh, Dousa, Baran
  • Aliquam tincidunt mauris eu risus.
  • Vestibulum auctor dapibus neque.

Sample Text

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

Pages

Theme Support

Need our help to upload or customize this blogger template? Contact me with details about the theme customization you need.